ब्रेकिंग: युवती की संदिग्ध हालत में मौत के बाद कोहराम, जानें पूरा मामला

इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी।

Update: 2022-09-08 07:41 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पटना: बिहार के पटना जिले के पाटिलपुत्र क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। घटना पाटलिपुत्र के सिद्धेश्वर नगर शांतिकुंज स्थित फ्लैट में हुई। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी निशांत को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मधुबनी की रहने वाली 18 वर्षीया युवती अपने बॉयफ्रेंड निशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। दोनों ने मकान मालिक को खुद को पति-पत्नी बता रखा था। निशांत और युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करते थे।
युवती के परिवार वालों ने बॉयफ्रेंड निशांत पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि युवती ने फांसी नहीं लगायी बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है।
थानेदार एसके शाही ने बताया कि मंगलवार को मोतिहारी जिले के निवासी निशांत कुमार और युवती के बीच झगड़ा हआ था। निशांत ने उसका मोबाइल छीन लिया था। उसके साथ मारपीट की। झगड़े के बाद युवती अपने घर जाना चाहती थी। लेकिन निशांत ने उसके साथ अपने भाई को भेज दिया। गांधी मैदान स्थित बस स्टैंड तक उसका भाई साथ गया। वहां से वह ऑटो में बैठकर वापस चली आयी। इसका पता चलने के बाद निशांत भी गांधी मैदान पहुंचा। इसके बाद दोनों भाई वापस पाटलिपुत्र आये। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि युवती फांसी के फंदे पर लटक रही है। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags:    

Similar News

-->