प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक में अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकार की रणनीति की समीक्षा की। इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को भी एक बैठक की अध्यक्षता की थी। इसमें अधिकारियों को अगले कुछ दिनों में अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को तेजी से निकालने के लिए मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया था।

Tags: