चंद्रयान-3: ISRO कमांड सेंटर के अंदर का VIDEO, चंद घंटे बाद चांद पर लैंडिंग
ISRO के सेंटर में अंदर का हाल कैसा है?
नई दिल्ली: भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इसरो ने लैंड कराने की तैयारी शुरू कर दी है. सबसे पहले ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस शुरू किया जाएगा. हालांकि, अभी लैंडर मॉड्यूल के निर्धारित जगह पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. इसके 5.44 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है.
अगर आज Chandrayaan-3 की सेफ लैंडिंग नहीं होती है तो ISRO का प्लान B क्या है. इसरो फिर कब करेगा चंद्रयान-3 के लैंडर की सुरक्षित लैंडिंग. हाल ही में इसरो के एक सीनियर साइंटिस्ट ने यह जानकारी दी थी कि अगर कोई गड़बड़ होती है तो लैंडिंग चार दिन के लिए टाली जा सकती है.
ISRO कमांड सेंटर से लगातार नजर बनाए हुए है. इसरो ने ट्वीट कर बताया कि ALS शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. लैंडर मॉड्यूल के निर्धारित जगह पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. ALS कमांड मिलने पर थ्रॉटलेबल इंजन एक्टिव होगा. मिशन ऑपरेशन टीम कमांड देती रहेगी.