चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई, देश के लिए अब चंद्रयान-3 ने भेजा ये संदेश

चंद्रमा के दक्षिण पोल पर परचम फहरा दिया है।

Update: 2023-08-23 13:04 GMT
Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिण पोल पर परचम फहरा दिया है। इसके साथ ही पूरी दुनिया भारत को सलाम कर रही है। इसके साथ ही भारत का नाम उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया, जिन्होंने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। इसरो प्रमुख सोमनाथ ने बताया कि हमने चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' में सफलता हासिल कर ली है, भारत चांद पर है।
वहीं, चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद बेंगलुरु में इसरो के मिशन ऑपरेशन्स कॉम्प्लैक्स में उत्सव का माहौल है। इसरो ने ट्वीट करते हुए कहा कि चंद्रयान 3 अपने लक्ष्य तक पहुंच गया। इसके साथ ही भारत के लोग भी चांद पर पहुंच गए हैं। इसरो ने भारतीयों को बधाई भी दी।
Tags:    

Similar News

-->