चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर

Update: 2022-08-26 10:03 GMT

धौलपुर। राजस्थान में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हुआ। सिंचाई विभाग रामावतार मीणा ने कहा, "धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर 142.20 मीटर चल रहा है जो खतरे के निशान से करीब 14 मीटर ऊपर है। वर्तमान में बारिश रुकने के कारण पानी करीब 2 दिन में खतरे के निशान से नीचे आ जाएगा।"

बाह के उपजिलाधिकारी रतन वर्म ने बताया कि चंबल की बाढ़ से धौलपुर का जलस्तर शाम चार बजे तक 146.50 मीटर पर था। यहां से नदी में 26.93 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। पिनाहट पर शाम पांच बजे जलस्तर 137 मीटर तक पहुंच गया। जो कि खतरे के निशान से सात मीटर ऊपर है। उन्होंने बताया कि तीनों ब्लाकों में आठ बाढ़ चौकियां स्थापित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि अभी और जलस्तर बढ़ने की आशंका है। यूपी में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

एसडीएम ने बताया कि पांच अगस्त 2021 को जलस्तर 135.70 मीटर, 17 सितंबर-2019 को 136.10 मीटर और 24 अगस्त-1996 को 136.60 मीटर जलस्तर पहुंचा था। इस समय नदी में 24 लाख क्यूसेक पानी चल रहा था। इस साल नदी ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

Tags:    

Similar News