New Delhi नई दिल्ली; केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ड्रग कंट्रोल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 35 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण को तत्काल प्रभाव से रोकें। इनमें दर्द निवारक, पोषण सप्लीमेंट और मधुमेह की दवाएं शामिल हैं।
संगठन ने यह भी कहा है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने स्तर पर इन दवाओं की स्वीकृति प्रक्रिया की समीक्षा करें और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। यह कदम स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।