जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. जानकारी के अनुसार सीबीएसई टर्म 1 के लिए पहले 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा. आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा क्लास 12 टर्म 1 रिजल्ट 2021 (CBSE result) आज भी जारी किया जा सकता है. हालांकि यह तय है कि बोर्ड इसी सप्ताह टर्म 1 परिणाम (CBSE term 1) की घोषणा कर देगा. बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर नतीजे जारी किए जाएंगे. आप सीधे सीबीएसई रिजल्ट की वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर भी परिणाम चेक कर सकते हैं. 


Tags: