CBSE 10th Board Result 2025: सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए, एक क्लिक में देखें
नई दिल्ली: CBSE बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा शामिल हुए स्टूडेंट्स बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.
CBSE 10th Result Declared
Step 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in खोलें
Step 2: इसके बाद होम पेज पर 'CBSE 10th Result Direct Link' पर क्लिक करें.
Step 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
Step 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
Step 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे.
22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पास
CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23 लाख 71 हजार 939 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.66 रहा है. इस साल परिणाम पिछले साल से 0.66 प्रतिशत बेहतर रहा है.