नई दिल्‍ली. केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो यानी सीबीआई की टीम ने सोमवार को कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. भ्रष्‍टाचार के एक मामले में सीबीआई (CBI) डीके शिवकुमार के कर्नाटक और मुंबई समेत अन्‍य स्‍थानों पर मौजूद ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है सीबीआई की टीमें बेंगलुरु में डीके शिवकुमार और उसके भाई सांसद डीके सुरेश से जुड़ी 15 इमारतों पर छापेमारी कर रही हैं. इनमें डोडालाहल्‍ली, कनकपुरा और सदाशिव नगर में स्थित उनके पुराने घरों पर भी छापेमारी की जा रही है.

Tags: