Hamirpur. हमीरपुर। के बफड़ी गांव में आगजनी से दो परिवारों की पशुशाला जलकर राख हो गई। गौशाला में रखी घास, तूड़ी और इमारती लकड़ी पूरी तरह से जल गई है। फायर बिग्रेड के वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, नहीं तो नुकसान और बढ़ सकता था। आगजनी की घटना सुबह आठ बजे पेश आई। यह गोशाला जय सिंह पुत्र श्यामा राम और लता देवी पत्नी स्व. प्यार चंद की थी। पंचायत प्रधान अनु ने फायर बिग्रेड को तुंरत आगजनी की सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। बफड़ी पंचायत प्रधान अनु ने जिला प्रशासन से पीडि़त परिवार को राहत राशि दिलाने की मांग की है।
Tags: