गर्भवती बनाने का मामला: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-01-15 17:49 GMT

गुरुग्राम में एक 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म क आरोप पड़ोसी पर लगाया गया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, फर्रुखनगर इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी से पड़ोस में रहने वाला युवक काफी समय तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और एक दिन पेट में दर्द होने पर इस मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर गुरुवार को फर्रुखनगर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता था और पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता था।
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी सबसे छोटी बेटी ने पेट में दर्द होने की बात बताई। जब वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। बच्ची से पूछताछ करने पर उसके साथ दुष्कर्म का खुलासा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags:    

Similar News