प्रेम प्रसंग का मामला: सात साल पहले भगाकर युवक- युवती ने की शादी, बनी तीन बच्चों की मां, हुआ गिरफ्तार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-11-08 16:34 GMT

पटना: अक्सर लोग कहते हैं कि पुलिस मामला तो दर्ज करती है लेकिन बाद में उसे दबा देती है या रफा-दफा कर देती है। लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसे पढ़ने के बाद आपके मन में ऐसा ख्याल कभी नहीं आएगा। मामला बिहार का है जहां पुलिस ने सात साल बाद कार्रवाई की है। मामला प्रेम संबंध का है। सात साल पहले एक पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि दूसरे गांव का लड़का उनकी लड़की को भगाकर ले गया है।

पुलिस ने बहुत खोजा लेकिन लड़का-लड़की में से कोई हाथ नहीं आया। इस घटना को सात साल गुजर गए। दोनों ने इस दौरान शादी की। दोनों के तीन बच्चे भी हुए। दोनों को लगा कि अब गांव जाया जा सकता है क्योंकि मामला पुराना हो गया। लेकिन बिहार पुलिस की मुस्तैदी देखिए। पुलिस ने युवक को सात साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को युवक की कोर्ट में पेशी हुई जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता ने साल 2015 में भगवानपुर थाने में लड़की को बहला-फुसलाकर लेकर भगा ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस अपने स्तर से उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। पिछले दिनों गोपनीय सूचना पर एसआई सुनील कुमार ने युवक को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने शादी कर ली है और उनके तीन बच्चे भी हैं।
Tags:    

Similar News

-->