सोसायटी में कार का कहर, 8 लोगों को टक्कर मारी, मची अफरातफरी
आरोपियों की गिरफ्तारी.
सांकेतिक तस्वीर
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है. जहां के मीरा रोड के विनय नगर में जेपी नॉर्थ बार्सिलोना बिल्डिंग सोसायटी में रविवार सुबह 6:30 बजे एक कार सवार ने 8 लोगों को टक्कर मार दी. जिससे 3 सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए.
फिलहाल गंभीर हालत में सुरक्षा गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से पूरे सोसाइटी में हड़कंप मच गया. सूचना लगते ही पुलिस भी पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कशिश गुप्ता और उसका साथी अक्षित गुप्ता आरोपी है. घटना के बाद मीरा रोड पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि मीरा रोड के विनय नगर में जेपी नॉर्थ बार्सिलोना बिल्डिंग सोसायटी में दो युवक बिना रजिस्ट्रेशन वाली कार से आए थे.
दोनों ने गुंडागर्दी करते हुए सोसाइटी के 8 लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें सोसाइटी के तीन सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे. तीनों सुरक्षा गार्ड की हालत गंभीर है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, 8 लोगों को कार से टक्कर क्यों मारी गई, इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.