कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत

वीडियो

Update: 2026-02-09 01:16 GMT

यूपी। रायबरेली जिले में जगतपुर थाना क्षेत्र के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 4 युवतियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हर्षिता माथुर मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया.

मृतकों के शवों को जिला अस्पताल लाकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल एक लड़की को बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है. मृतकों की पहचान असमा (18), विमांशी (23), शावलनी (22) और रवमम (14) के रूप में हुई है. सभी जगतपुर थाना क्षेत्र के कोडर और चूली गांव की रहने वाली थीं. घायलों में रिया पटेल (14), विया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) शामिल हैं. इनमें विया पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे एम्स रेफर किया गया है.


Tags:    

Similar News

null