अटल सेतु में कार चालक ने खोया नियंत्रण, हादसे का वीडियो

मुंबई। मुंबई में नवनिर्मित समुद्री पुल अटल सेतु पर पहली दुर्घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर कई बार पलटी। गनीमत की बात रही है कि इस दौरान कोई अन्य वाहन नहीं टकराया …

Update: 2024-01-21 19:55 GMT

मुंबई। मुंबई में नवनिर्मित समुद्री पुल अटल सेतु पर पहली दुर्घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर कई बार पलटी।

गनीमत की बात रही है कि इस दौरान कोई अन्य वाहन नहीं टकराया और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें बेकाबू कार डिवाइडर से टकारते हुए दिख रही है। इसके बाद कार कई पलटी खाती है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें पांच से 11 साल की उम्र के दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी सुरक्षित हैं। न्हावा शेवा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाल रंग की मारुति कार नवी मुंबई से मुंबई की ओर जा रही थी, इस दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उन्होंने कहा कि कार चला रही महिला ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी बेकाबू होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने कहा कि कार पलटने के बाद कुछ दूरी तक रोड पर घसीटती रही और फिर सीधी स्थिति में आ गई। उन्होंने बताया कि हादसे में कार की छत और आगे के शीशे को नुकसान पहुंचा।

Similar News