एनएच-11 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऊंट गंभीर घायल

Update: 2023-09-10 16:23 GMT
जैसलमेर। जैसलमेर क्षेत्र के गंगाराम की ढाणी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से राज्यपशु ऊंट गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गंगाराम की ढाणी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर शुक्रवार शाम कुछ ऊंट सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने तेज गति से चलाते हुए ऊंट को टक्कर मार दी, जिससे ऊंट गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कामधेनु सेना के खेतोलाई ग्राम प्रभारी नींबाराम विश्नोई सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एनएचएआइ के कार्मिकों ने क्रेन से ऊंट को सड़क से दूर हटाकर यातायात सुचारु किया।
हिरण का शिकार करने वाले दो शिकारियों को पकड़ा गया है। शिकारियों के कब्जे से हिरण का एक जिंदा बच्चा और हिरण का मांस बरामद किया गया है। शिकारी को जैसलमेर के संतु राम की ढाणी से पकड़ा गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों शिकारी ठाकरा राम भील और रमेश के घरों सहित अन्य जगहों की तलाशी शुरू की है। कोतवाली पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी सूचना दी है। वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो शिकारी हिरण का मांस पकाने की तैयारी कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह टीम के साथ संतुराम की ढाणी में दबिश दी। इस दौरान 2 शिकारी थाली में मांस लेकर उसको पकाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ा और घर की तलाशी ली।
शिकारी के घर की तलाशी के दौरान एक हिरण का 2 साल का बच्चा भी बरामद हुआ। शिकारियों ने बताया कि वे इसको पालने के लिए लाए हैं। पुलिस ने हिरण के मांस के साथ दोनों को पकड़ा और वन विभाग को मौके पर बुलाया। शिकारियो ठाकराराम भील और रमेश ने बताया कि जैसलमेर से 12 किमी दूर एक खेत में उन्होंने तारबंदी में फंसे हिरण को डंडे से मारा और छुरी से उसको काटा। मौके पर गई वन विभाग की टीम ने खेत से शिकार में उपयोग में ली गई छुरी आदि बरामद की। और एक गाड़ी बोलेरों भी बरामद की। वन विभाग ने हिरण का मांस, हिरण का 2 महीने का जिंदा बच्चा और हथियार आदि बरामद कर शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
Tags:    

Similar News