जेल से आया और फिर दरिंदगी की, हैवान पुलिस की गिरफ्त में

पूछताछ जारी

Update: 2022-11-13 02:01 GMT

एमपी। राजेंद्र नगर की एक टाउनशिप में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची भाई-बहन के साथ घर में सो रही थी, तभी बदमाश उसे मुंह दबाकर उठा ले गया और 30 मीटर दूर खाली प्लॉट पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को भी घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोपी इसके पूर्व 4 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म कर चुका है। भंवरकुआं पुलिस ने इसे 10 साल की सजा करवाकर जेल भेजा था। डेढ़ माह पहले ही ये जेल से आया और फिर दरिंदगी की। छह घंटे में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

डीसीपी अमित तोलानी ने बताया कि घटना राजेंद्र नगर इलाके की एक टाउनशिप में स्थित मल्टी की है। यहां एक परिवार मल्टी की चौकीदारी करता है। घर में कुल 6 लोग हैं। बच्ची अपने भाई-बहन व मां के साथ सो रही थी। शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे आरोपी चमन उर्फ चंदन (32) पिता लक्ष्मण मानकर निवासी द्वारकापुरी बच्ची को परिजन के बीच से मुंह दबाकर ले गया। उसे घर से 30 मीटर दूर खाली प्लॉट पर ले जाकर उससे दुष्कृत्य किया। बच्ची को डरा-धमकाया तो वह घबराहट में घर आकर सो गई, सुबह मां ने हालत देखकर पूछा तो दरिंदगी के बारे में बताया।

घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को प्लाॅट पर ही छोड़ दिया था। वह भागकर घर पहुंची और फिर सो गई। आरोपी ने उसे किसी को भी घटना बताने पर मार डालने की धमकी दे दी थी। इससे वह बुरी तरह घबरा गई थी। सुबह तक उसकी घबराहट कम नहीं हुई तो मां ने उससे पूछा। तब उसने घटना बताई। पिता ने 10.30 बजे थाने जाकर पुलिस को रिपोर्ट की।

दोपहर 3 बजे मामला वरिष्ठ अधिकारियां के पास पहुंचा। बच्ची का मेडिकल करने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया। एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी की तलाश में 4 टीमें बनाकर पूरे इलाके में सर्चिंग के लिए लगाई गई। घटनास्थल व काॅलोनी के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी के रूट को ट्रैक कर करीब 6 घंटे में लोगों से मिली जानकारी के आधार पर उसे दबोच लिया गया।


Tags:    

Similar News