कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कौसानी महोत्सव का किया आगाज

Update: 2022-11-19 14:54 GMT

बागेश्वर न्यूज़: पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कौसानी महोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों व सांस्कृतिक दलों ने सांस्कतिक कार्यक्रम पेश किए। कौसानी अनाशक्ति आश्रम में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चंदन दास ने कहा कि कौसानी महोत्सव की मांग लंबे समय से थी। जिसे उन्होंने पूरा किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकल टू वोकल मुहिम के तहत खादी के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने कुमाउंनी में दिए भाषण में कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन विकास के लिए विशेष कार्य कर रही है। जिसके तहत कई स्थानों में महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि पर्यटन व संस्कृति विकास में कौसानी महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनपद में नए पर्यटन स्थल विकसित किए जाएं। साथ ही पूर्व से विकसित पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कौसानी महोत्सव आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट ने की। जबकि संचालन प्रवक्ता राजीव जोशी व नंदन अल्मियां ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव में जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, व्यापार संघ अध्यक्ष पूजा मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, होटल एसोसिशन के अध्यक्ष बबलू नेगी, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, घनश्याम जोशी, रतन सिंह, विपिन उप्रेती, बीडी जोशी, नंदन सिंह अल्मियां, पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा, एसडीएम राजकुमार पांडे, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या आदि मौजूद रहे। इस दौरान राइंका कौसानी समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगांरग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

सरकार करेगी अनाथ बेटी की शादी: अब राज्य सरकार प्रदेश की अनाथ बालिकाओं की शादी की जिम्मेदारी और खर्च उठाएगी। कौसानी महोत्सव में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अनाथ बालिकाओं की शादी का जिम्मा प्रदेश सरकार का होगा। इस संबंध में शासनादेश शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News

-->