उपचुनाव प्रत्याशी नामांकन के बाद गिरफ्तार

बड़ी खबर.

Update: 2026-07-13 08:53 GMT
पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. इन उपचुनावों में तेज प्रताप यादव की अगुवाई वाली जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) ने वीणा मानवी को उम्मीदवार बनाया है. वीणा मानवी ने नामांकन के आखिरी दिन यानी 13 जुलाई को बांकीपुर से पर्चा भरा. वीणा मानवी के नामांकन के दौरान पटना समाहरणालय के में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पटना पुलिस ने नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी को गिरफ्तार कर लिया है.
वीणा मानवी सोमवार को नामांकन के बाद जैसे ही पटना समाहरणालय से निकलीं, पटना के गांधीनगर थाने की पुलिस वहां मौजूद थी. गांधीनगर थाने की पुलिस वीणा मानवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची थी. कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने वीणा मानवी को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो मौके पर मौजूद उनके समर्थक पुलिस से उलझ गए. वीणा मानवी, उनके समर्थकों और गांधीनगर पुलिस के बीच इस दौरान तीखी तकरार हुई.
पटना के गांधीनगर थाने की पुलिस ने अंत में कोर्ट से जारी वारंट का हवाला देते हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद वीणा मानवी को गिरफ्तार कर लिया. पटना पुलिस वीणा मानवी को गिरफ्तार कर गांधीनगर थाने ले गई है. वीणा मानवी की गिरफ्तारी को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसा माना जा रहा है कि वीणा मानवी के खिलाफ दर्ज किसी पुराने मामले में पटना पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट से बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर नितिन नवीन जीते थे. नितिन नवीन को बाद में बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया था. इसके बाद वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए. नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद इस्तीफा देने की वजह से बांकीपुर सीट रिक्त हो गई थी.
बांकीपुर विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव हो रहा है. बांकीपुर में मतदान 30 जुलाई को होना है. इस विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे 3 अगस्त को आने हैं. बता दें कि बांकीपुर सीट से वीणा मानवी भी चुनावी डेब्यू कर रही है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी इस उपचुनाव के जरिये चुनावी डेब्यू कर रहे हैं.
Tags:    

Similar News