व्यापारी का पत्नी के सामने Murder, एसपी ने क्या बताया? फैली सनसनी

अंडरवर्ल्ड का हाथ होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है.

Update: 2024-09-24 02:51 GMT
पुणे: पुणे के एक व्यापारी की कर्नाटक में उसकी पत्नी के सामने हत्या कर दी गई। यह व्यापारी कर्नाटक के करवार जिले के तटीय गांव हांकोन में रहता था। रविवार को हुई इस घटना में उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है। मारे गए व्यापारी की पहचान 58 वर्षीय विनायक नाइक उर्फ राजू के तौर पर हुई है। वहीं, उसकी पत्नी की पहचान 50 वर्षीय व्रशाली विनायक नाइक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विनायक पुणे में इलेक्ट्रिकल बिजनेस चलाता था। पुलिस इस मामले की जांच पारिवारिक विवाद, बिजनेस प्रतिद्वंद्विता के एंगल से कर रही है। इसके अलावा अंडरवर्ल्ड का हाथ होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है।
उत्तरा कन्नड़ जिले की पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनायक और व्रशाली तीन सितंबर को गांव के मंदिर के मेले में शामिल होने आए थे। इसके बाद वह लोग रविवार को कार से वापस जाने वाले थे। करवार जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर अपने पैतृक गांव में विनायक ने एक नया घर बनाया था। विनायक नाइक की बहन श्रुतिका राणे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके बड़े भाई माधव काशीनाथ नाइक मुंबई से ट्रेन द्वारा आए थे। वहीं, विनायक और उनकी पत्नी अपनी कार से आए थे।
श्रुतिका ने बताया कि वह लोग करवार में अपनी मां सुरेखा काशीनाथ नाइक की पुण्यतिथि पर आए थे। शनिवार को परिवार ने पूजा-पाठ किया। इसके बाद श्रुतिका करवार में ही स्थित अपने ससुराल लौट गई। विनायक और व्रशाली ने बताया कि वह लोग रविवार सुबह 6 बजे पुणे के लिए रवाना होंगे। श्रुतिका के मुताबिक उन्होंने विनायक को फोन किया, लेकिन उनका फोन उठा नहीं। इसके बाद सुबह करीब 5.45 पर व्रशाली को फोन किया तब किसी ने बताया कि विनायक की मौत हो गई है।
इसके बाद श्रुतिका ने तुरंत अपने बड़े भाई माधव नाइक को घटना की जानकारी दी और घर पहुंचीं। हमले में विनायक की मौके पर ही मोत हो गई थी, जबकि व्रशाली को करवार में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया है कि विनायक और व्रशाली सुबह सवा पांच बजे जग गए थे। कुछ हथियारबंद लोग घर में घुसे और उन पर हमला किया। जब व्रशाली मदद के लिए चिल्लाई तब हमलावर मौके से फरार हो गए। चितकुला पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
उत्तर कन्नड़ के एसपी एम नारायण ने बताया कि उन्होंने जांच के लिए स्पेशल टीमें बना दी हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उन्होंने कहा कि विनायक के घर के आसपास कई अन्य घर हैं, लेकिन उनमें कोई रहता नहीं है। पुलिस को 6 बजकर 25 मिनट पर जानकारी मिली और वह तत्काल मौके पर रवाना हो गई। व्रशाली मामले में चश्मदीद है और अभी उनकी हालत ठीक नहीं है। हमें अभी मामले में जानकारी जुटानी है।
इस दंपत्ति का एक बेटा भी है जो अमेरिका में पढ़ाई करता है। उम्मीद है कि वह आज कर्नाटक पहुंच जाएगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह विनायक और व्रशाली के फोन कॉल्स की डिटेल्स चेक कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि हमले के पीछे कौन है। घर में कोई लूटपाट नहीं हुई है और हमलावर विनायक को मारने के बाद वहां से फरार हो गए। इसके अलावा उन्होंने व्रशाली को भी जान से नहीं मारा। पुलिस पता लगा रहा है कि कहीं इसके पीछे बिजनेस या परिवार से जुड़ा कोई विवाद तो नहीं है। इसके अलावा मुंबई या फिर कोस्टल अंडरवर्ल्ड के घटना में शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
Tags:    

Similar News

-->