दिल्ली: रजोकरी फ्लाईओवर के पास पलटी बस, दो यात्री घायल, VIDEO
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हो गए। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक के मुताबिक, घटना सुबह करीब 7.05 बजे हुई, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को तुरंत काम पर लगाया गया।
गर्ग ने कहा कि बस अजमेर से आ रही थी।
गर्ग ने कहा, दुर्घटना स्थल पर, बचाव दल ने घायल दो यात्री, एक महिला और एक बच्चे को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी चोटों की सटीक प्रकृति और गंभीरता का पता लगाना अभी बाकी है।
दुर्घटना के चलते लंबा ट्रेफिक लग गया। अधिकारियों ने मलबे को साफ करने का काम और घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अगली सूचना तक इस रास्ते से बचने का अनुरोध किया है।