यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

20 से ज्यादा लोग थे सवार

Update: 2023-09-02 12:52 GMT
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गआ। जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना खैरी नाका के पास की है। जहां यात्रियों से भारी बस नरसिंहपुर से गाडरवारा की ओर जा रही थी। इस दौरान खैरी नाका के पास हाइवे पर एक बाइक सामने आ गई। बाइक को बचाने के चलते बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए पलट गई।
इस घटना में एक 8 साल का बच्चा देवांश और 24 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है। नरसिंहपुर एडिशनल एसपी नागेंद्र पटेरिया ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 22 यात्री घायल हुए है, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News