पुलिया से गिरी बस, 2 की मौत और 29 यात्रियों की हालत नाजुक

बड़ा हादसा

Update: 2024-05-21 02:00 GMT

एमपी। राजगढ़ में सोमवार रात इंदौर से अशोकनगर जा रही निजी बस पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बस में 55 यात्री सवार थे। 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद शाजापुर लाया गया। यहां से 21 यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया है। 8 लोगों का इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में ही चल रहा है। घायलों में बच्चे-बुजुर्ग शामिल हैं। हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए हैं।

जानकारी अनुसार इंदौर से आकर पिछोर जा रही बालाजी बस सर्विस की बस क्रमांक UP-78-GT-3394 आगरा-मुंबई हाईवे पर पचोर के पास पुलिया से नीचे गिरी है। हादसा रात एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। सूचना मिलते ही पचोर थाना प्रभारी आकांशा शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया। पचोर से शाजापुर रेफर किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हरिओम पिता हसरत सिंह कुशवाह निवासी भटोली अशोकनगर और एक अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई है। पचोर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद 26 घायलों को शाजापुर और 5 को इंदौर रेफर किया गया है। शाजापुर अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इंदौर रेफर किया है।


Tags:    

Similar News