राजधानी में दिनदहाड़े किन्नर पर बरसी गोलियां, गंभीर अवस्था में अस्पताल में किया दाखिल, हालत नाजुक

किन्नर पर बरसी गोलियां

Update: 2021-02-16 12:02 GMT
DEMO PIC

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोपाल। राजधानी भोपाल में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, तो पुलिस का खौफ कमजोर पड़ने लगा है। इसके दो नमूने आज सामने आए हैं। पहला मामला आज दिनदहाड़े एक किन्नर पर गोली दागने का आया है, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गया है। क्षेत्र में जहां इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस अफसरों के माथे पर बल पड़ गया है।

दूसरा मामला थाना निशातपुरा क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान का है, जहां सलमान नाम के बदमाश ने सिपाई पर गोली चला दी। गनीमत है ​कि बदमाश का​ निशाना चूक गया। जिसके चलते सिपाही राहुल बाल-बाल बच गया। पुलिस ने सलमान के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सलामान फरार है। पुलिस उसकी तलाश जारी है।

मचा हड़कंप
शहर के जीवन बिहार कॉलोनी के गेट पर उस हड़कंप मच गया जब अज्ञात शख्स ने किन्नर को गोली मार दी। पीएनटी चैक पर गोलीकांड की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किन्नर को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक गोली कांड के बारे में पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News