बदमाशों के घर चला Bulldozer, अब खुद दहशत में दहशत फैलाने वाले

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-07-01 01:56 GMT

यूपी UP News। मुरादाबाद Moradabad में घर में घुसकर दो बहनों को अगवा करने की कोशिश और विरोध करने पर माता-पिता और भाई को गोली मारने के मामले में आरोपितों पर पुलिस का ऐक्‍शन लगातार जारी है। मूढ़ापांडे पुलिस ने रविवार को गोलीकांड Shooting incident की जांच के दौरान सामने आए तीन और आरोपियों के घर बुलडोजर Bulldozer चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। इनमें से दो आरोपियों को रविवार सुबह ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है जबकि एक हेड कांस्‍टेबल भी कंधे पर गोली लगने के चलते जख्‍मी हो गया है। वारदात के मुख्‍य आरोपी समेत पांच फरार हैं। उनकी तलाश हो रही है। इस मामले में अब तक आरोपियों के छह घर जमींदोज किए गए जा चुके हैं।

Shooting बुधवार रात फर्मकर्मी की जिन दो बेटियों को आरोपी अगवा करने आए थे उनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उसके एक मासूम बेटा भी है। गोलीबारी में उसके भी हाथ में छर्रे लगे हैं। युवती ने बताया कि आरोपी मुस्लिम काफी समय से उसके संपर्क में था। शादी होने के बाद उसने आरोपी से दूरी बना ली थी। लेकिन फिर भी 7 मार्च को आरोपी उसे ससुराल से ही भगा कर अपने साथ राजस्थान के जयपुर में ले गया था। पीड़िता के अनुसार वहां आरोपी की मां भी उसके साथ थी।

अगवा करने के बाद आरोपी कहता था कि वह निकाह करेगा, लेकिन नहीं किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी मुस्लिम उसके ऊपर धर्मपरिवर्तन के लिए भी दबाव बना रहा था। फर्मकर्मी की छोटी बेटी ने बताया कि आरोपियों ने आते ही सबसे पहले उसकी बड़ी बहन के मासूम बेटे को दबोच लिया। उसने जैसे ही शोर मचाया। परिवार के सभी लोग जाग गए। विरोध किया तो आरोपी फायरिंग कर भागे। जिसमें फर्मकर्मी, उसकी पत्नी, बेटा घायल हो गए। आरोपियों पर बीते शु्क्रवार को भी दो चरणों में बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी।

गांव समदी शिवपुरी में गोलीकांड के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मुस्लिम और उसके दोनों चाचा का घर बीते कई महीने से बंद पड़ा हुआ है। सभी ईंट भट्ठों पर काम करते हैं इसलिए अक्सर बाहर ही रहते हैं। इसलिए गांव वाले उनके परिवार से बहुत अधिक मतलब भी नहीं रखते। ग्रामीणों के अनुसार गोलीकांड से एक दिन पहले ही आरोपियों के घर में चोरी भी हो गई थी। आसपास के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी थी।


Tags:    

Similar News

-->