हेलीपैड में घुसे बैल ने पुलिसकर्मी को दौड़ाया, वीडियो

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-03-14 07:23 GMT

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय पहुंच गए हैं। मंच पर सीएम नीतीश का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाया, इस दौरान एक माला के अंदर सीएम नीतीश और सम्राट चौधरी नजर आए।

सीएम के पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। समृद्धि यात्रा के तहत CM थोड़ी देर में जिस हेलीपैड पर उतरने वाले हैं वहां एक बैल घुस गया। बैल ने वहां मौजूद पुलिस वालों को दौड़ा दिया। बचने के लिए एक पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बाहर खदेड़ा। थोड़ी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन है। CM आज बेगूसराय फिर शेखपुर जाएंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों में करीब 630 करोड़ रुपए की अलग-अलग योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। CM नीतीश सबसे पहले बेगूसराय पहुंचेंगे और फैक्ट्रियों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। यहां से वे शेखपुरा जाएंगे। दोपहर करीब 3 बजे पटना लौट जाएंगे।

Tags:    

Similar News

null