हैवानियत: पहले युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पत्थर से कुचल दिया चेहरा; पहचान मिटाने के लिए लाश को फूंका!

पढ़ें पूरी खबर.

Update: 2026-05-31 05:27 GMT
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया गया। इतने से भी हैवानों का मन नहीं भरा तो अपना गुनाह छिपाने के लिए युवक के शव को आग के हवाले कर दिया। अब मृत युवक की पहचान कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के कुडागा गांव के रहने वाले मुजाहिद अंसारी का शव एक पहाड़ी की चोटी पर अर्धनग्न अवस्था में मिला ता। परिजनों ने बताया कि युवक बुधवार से लापता चल रहा था। अब मुजाहिद की लाश बरामद हुई है।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शव की हालत और घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि युवक को पीट-पीटकर मारने के बाद उसके चेहरे को पत्थर से कुचलने और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया है।
इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। परिजनों ने मुजाहिद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद से ही पुलिस की टीम जांच कर रही थी। इस दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र की एक पहाड़ी की चोटी पर शव बरामद हुआ। शव की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने युवक की पहचान उसके जूतों से की है।
मृत युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि युवक की पहचान कर ली गई है और अब हत्या के एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासे का दावा भी पुलिस ने किया है।
Tags:    

Similar News