देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने तीन तलाक देकर घर से भगाया, महिला सदमे में आई

पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने एसएचओ को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Update: 2024-03-12 09:10 GMT

सांकेतिक तस्वीर

मुरादाबाद: मुरादाबाद में दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। देवर ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। असमोली थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कुन्दरकी एसएचओ को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। संभल के असमोली थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह आठ साल पहले कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुआ था।
आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार देवर ने उसक साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। डेढ़ साल की बच्ची को भी छीन लिया। कुन्दरकी थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने बच्ची वापस दिला दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है। मामले में एसएसपी ने कुन्दरकी एसएचओ को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
महिला ने बताया कि लंबे समय से ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। उससे दहेज की मांग कर रहे हैं। निकाह के बाद से ही घर वाले मायके से दहेज लाने के लिए कह रहे हैं। शादी के लंबे समय बाद बच्ची पैदा हुई। पति ने बच्ची को भी छीन लिया। वहीं दहेज की मांग के साथ ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। अब तो देवर ने भी गंदी नियत रखकर रेप की कोशिश की। पति ने भी घर से निकाल दिया। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत दरज कर ली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News