'जीजा ने वीडियो कॉल किया और बहन की'...भाई ने लगाया सनसनीखेज आरोप

मायके वालों ने जमकर हंगामा किया.

Update: 2024-09-29 06:23 GMT

सांकेतिक तस्वीर

देवघर: झारखंड के देवघर में 25 साल की एक शादीशुदा महिला की फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। महिला के भाई ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई ने बताया कि जीजा ने उसे वीडियो कॉल किया और बहन की लटकी हुई लाश दिखाई। वहीं महिला के पति का कहना है कि झगड़े के बाद वह घर के बाहर सोने चला गया और रात में पत्नी ने आत्महत्या कर लिया। यह मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा नीचे टोला की घटना है। मृतका की पहचान किरण कुमारी के रूप में हुई है। महिला ने भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका के पति घोरमारा बाजार में ठेला पर चटपटी बेचने का काम करता है। शुक्रवार की रात खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। दोनों के बीच झगड़ा हो जाने के चलते पति घर के बाहर सो गया। वहीं पत्नी ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह मोहनपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। महिला को फंदे से उतारा गया। मौके पर उपस्थित परिजन एवं ग्रामीण के समक्ष शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मृतका के मायके वाले करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव निवासी को होते ही भाई कुंदन कुमार मंडल के अलावे दर्जनों की संख्या में लोग घोरमारा पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने आरोपी महिला के पति दिवाकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के भाई ने देर शाम को थाना में आवेदन देकर पति दिवाकर मंडल, भैंसूर पांडेय कुमार मंडल, देवर बबलू मंडल, ससुर जागेश्वर मंडल एवं सास माया देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में जिक्र है कि बहन की शादी 7 साल पूर्व शादी दान दहेज एवं हिंदू रीति रिवाज के साथ किए थे।
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही बहन के ससुराल वाले दो लाख रुपए कैश और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मांग करने लगे। मायके वालों ने धीरे-धीरे कुछ रुपए दिए। भाई ने बताया कि बहन को दो बच्चे भी हो गए। भांजा-भांजी होने के बाद बहनोई की स्थिति काफी गंभीर हो गई। दोनों की जीविका के लिए दुमका के मदन कट्टा बाजार में जमीन खरीद कर घर भी बना दिए। जहां से वह (बहनोई) बिजनेस करने के लिए सोच रहा था।
मृतका के भाई ने बताया कि जीजा के परिजनों ने श्रावणी मेला में ज्यादा कमाई होने के कारण घर बुला लिया। दोनों एक महिना तक घोरामरा में बिजनेस किए। श्रावणी मेला खत्म होने के बाद फिर से घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। बहनोई बहन के साथ छोटी-मोटी बात को लेकर अक्सर मारपीट करता था। शुक्रवार शाम को दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके कारण बहनोई ने जान से मारने की धमकी दी। बहन ने रात में फोन कर मामले की जानकारी दी। लेकिन पूर्व की छोटी मोटी लड़ाई सोच कर घर से कोई नहीं गया। फिर बहनोई आरोपी ने रात 10:00 बजे फोन कर दहेज के रूप में 2 लाख रुपए की मांग की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिया। अगली सुबह बहनोई ने बहन की हत्या कर फांसी का फंदे में लटका दिया। इसके बाद वह वीडियो कॉल कर लाइव पिक्चर दिखाए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने जमकर हंगामा किया।
Tags:    

Similar News

-->