कांग्रेस सरकार में चरम पर था भ्रष्टाचार: भाजपा

Update: 2023-02-14 04:47 GMT
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| अदाणी मसले पर विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस द्वारा की जा रही घेरेबंदी का सामना कर रही सत्तारूढ़ भाजपा ने एक बार फिर से भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था, जबकि मोदी सरकार में जनधन, आधार और तकनीक की त्रिशक्ति मिलकर नए भारत को नई गति दे रही है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है, कांग्रेस सरकार में चरम पर था भ्रष्टाचार, लेकिन आज जनधन, आधार और तकनीक की त्रिशक्ति नए भारत को नई गति दे रही है।
भाजपा ने कांग्रेस की पिछली सरकारों और भाजपा की वर्तमान मोदी सरकार की तुलना करते हुए कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में सरकार 1 रुपया भेजती थी और लोगों तक 15 पैसे ही पहुंचते थे, क्योंकि 85 पैसे बिचौलिए खा जाते थे। वहीं भाजपा की वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार में डीबीटी के माध्यम से 27 लाख करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा सीधे हस्तांतरित किया जा रहा है और इसके कारण से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि गलत हाथों में जाने से बची है।
Tags:    

Similar News

-->