BREAKING: घर में घुसकर युवक का किया मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर

Update: 2024-08-10 17:25 GMT
Patna. पटना। पटना में घर में घुसकर युवक की हत्या हुई है। 30 साल का रवि बुद्धा कॉलोनी में अपने घर में अकेले रहता था। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले उसका मर्डर हुआ, आज बेटे से मिलने परिवार पहुंचा तो लाश मिली। 2 दिन से रवि का फोन बंद था। परिवार जब पहुंचा तो घर का गेट बाहर से बंद था। कमरे में बेड पर शव पड़ा हुआ था। रवि की गर्दन में साड़ी लिपटी हुई थी। शरीर पर पेंट भी फेंका मिला। रवि के पिता रामायण प्रसाद ने बताया कि 'घर से ज्वेलरी गायब है। बेटे का मोबाइल भी दो दिन से बंद था और उसकी स्कूटी घर के बाहर ही खड़ी थी। ये हमारा ही घर है, बेटा यहां अकेले रहता था। हम लोग बोरिंग रोड वाले घर में रहते हैं। घर में पेंट का काम भी चल रहा था।' रवि का पत्नी से तलाक का केस चल रहा था। पत्नी सुरुचि ने बताया कि रवि का किसी और लड़की से संबंध था।

सुरुचि ने मृतक की बहन और भाभी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को जान पहचान वाले पर ही हत्या का शक है। रवि की पत्नी सुरुचि ने कहा कि '6 साल से हम लोग अलग-अलग रह रहे हैं। तलाक का केस चल रहा है। पिता-बहन और बहनोई मिलकर लड़ाई करते थे। 2017 में हमारी शादी हुई थी। लेकिन बिना बताए रवि ने तलाक का केस कर दिया। 2018 से मैं मायके में रह रही हूं। रवि का अनामिका नाम की लड़की से संबंध था। मैंने एक बार अपने पति को कॉल किया था तो उसी ने उठाया था। मेरे साथ गाली गलौज भी की थी। रवि की पत्नी का आरोप है कि हत्या में मृतक की बहन और भाभी का हाथ हो सकता है।' डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि रवि की लाश बेड पर पड़ी मिली है। शरीर पर पेंट फेंका गया है। ये अकेले रहते थे। लाश देखने से ऐसा लग रहा है कि घटना 2 दिन पहले की है। शुरुआत में लग रहा है कि जान पहचान वाले ने ही घटना को अंजाम दिया है। डीएसपी ने बताया कि 'वारदात के बाद घर के बाहर से ताला लगाया गया है। रवि ने कुत्ता भी पाल रखा था। वो कुत्ता भी बाहर ही मिला है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।'
Tags:    

Similar News

-->