BREAKING: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला का हाथ तोड़ा, FIR दर्ज
बड़ी खबर
Dhanbad. धनबाद। धनबाद में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला की ऐसी पिटाई की कि उसका एक हाथ टूट गया। उसे बचाने आई उसकी नानी पर भी बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। शोर सुन जब लोग जुटे तो बदमाश मौके से भाग निकले। घटना बीती रात जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने बताया कि वो रात में शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच पांच युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इससे महिला का हाथ टूट गया।
वो चीखने लगी तो महिला की नानी मौके पर पहुंची और छेड़खानी का विरोध किया। युवकों ने बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। महिला के पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर किया गया। साथ ही बदमाशों ने सिर फोड़ दिया। इसके बाद शोर सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद छेड़खानी कर रहे युवक भाग निकले। वहीं, घायल महिला ने समसेर आलम, हफीजुल, हुन्दा, मुन्ना, धरमिंदर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला और उसकी नानी को चासनाला से धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर है। वहीं, पीड़ित परिवार वालों ने जोड़ापोखर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।