BREAKING: सेक्सटॉर्शन मामलें में शातिर फरहान गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2024-10-28 13:47 GMT
Kishanganj. किशनगंज। किशनगंज में सामने आए सेक्सटॉर्शन मामले में पुलिस ने एक आरोपी फरहान को अरेस्ट किया है। कोचाधामन निवासी फरहान की अरेस्टिंग रविवार रात चरघरिया चेक पोस्ट के पास से की गई है। एसपी सागर कुमार ने सोमवार को बताया कि 21 सितंबर को मामला सामने आया था। इसमें एक वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए विशेष टीम गठित किया गया था। जिसके बाद मुख्य आरोपी को पकड़ा गया। अब तक सात पीड़ितों की पहचान की गई है। पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी मारपीट के केस में जेल जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह में पांच लोग शामिल हैं। गिरोह के लोग एक व्यक्ति से दो से ढाई लाख रुपए ठगी करते थे। इनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की भी जांच की जाएगी।


एसपी के अनुसार पांचों अभियुक्तों की चल-अचल संपत्ति की जांच करने के लिए कोचाधामन अंचलाधिकारी को कहा गया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने की कार्रवाई की गई हैं। वीडियो वायरल करने के खिलाफ IT एक्ट के तहत किशनगंज में 3 लोगों पर केस दर्ज करवाया गया है। मामले में कोचाधामन की दो महिलाओं सहित अन्य की संलिप्तता की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पहले फरहान के घर पर रेड की थी जिसमें उसकी थार कार एवं अन्य सामान-कागजात जब्त किए थे। अन्य आरोपी नकी अनवर एवं असगर आलम गोल्ड लोन का काम करते थे। दोनों का इस काम में पैसा डूब गया। उन्होंने पड़ोसी फरहान से संपर्क कर पैसे कमाने की योजना बनाई। इन तीनों ने दो महिलाओं को इस काम के लिए तैयार किया था।
Tags:    

Similar News

-->