BREAKING: लोगों ने नगर निगम अफसर को दौड़ाकर पीटा, बच्चियों को किया था बैड टच

बड़ी खबर

Update: 2024-10-11 14:23 GMT
Mathura. मथुरा। मथुरा में देर रात नगर निगम के एक्सईएन को लोगों दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिलाओं ने मेयर आवास का घेराव किया। आरोप है कि अधिकारी ने खुद को योग टीचर बता पार्क में खेल रही बच्चियों को बुलाया। लंबाई नापने के बहाने बैड टच किया। मामला थाना गोविंद नगर स्थित पॉश कॉलोनी का है। मामले की जानकारी होने पर कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने कॉलोनी में ही रह रहे मेयर विनोद अग्रवाल के घर जाकर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक्सईएन को हिरासत में ले लिया। महिलाओं ने बताया- आरोपी मेयर के फ्लैट में ही किराए पर रहता है। शिकायत करने जब वह मेयर के घर गई।


उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि वह उनसे नहीं पुलिस से शिकायत करें। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि- बच्चियों से बैड टच करने वाला अधिकारी निर्माण निगम का एक्सईएन है। कॉलोनी में रहने वाली कुछ बच्चियां पार्क में खेल रही थीं। इसी दौरान नगर निगम के निर्माण विभाग में तैनात एक्सईएन ने उन्हें बुलाया और खुद को योग टीचर बताया। लंबाई नापने के बहाने बच्चियों को बैड टच किया। गुरुवार शाम बच्चियां पार्क से घर लौटीं। तब उन्होंने घर वालों को एक्सईएन की पूरी करतूत बताई। आक्रोशित हो गए। पहले एक्सईएन को जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात महिलाओं ने महापौर विनोद अग्रवाल के आवास पर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने मसानी रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चला।
Tags:    

Similar News

-->