BREAKING NEWS: नेता के गनर ने कर ली खुदकुशी, फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2024-09-08 17:51 GMT
Jaunpur. जौनपुर। जौनपुर में भाजपा नेता मनोज सिंह के सिपाही गनर ने आत्महत्या कर ली। आज सुबह 6 बजे उसने खुद को गले में गोली मार ली। घटना के समय दो गनर मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरीगांव में घटी। ​​​​मृतक ​​​सिपाही की पहचान रत्नेश प्रजापति के रूप में हुई है। मनोज सिंह इस समय अपने गांव में मौजूद नहीं हैं और उनके दो सिपाही उनके स्थानीय फार्म हाउस पर तैनात थे। दोनों गनर की चार दिन पहले ही तैनाती हुई थी।

बताया जा रहा है कि मनोज सिंह के फॉर्म हाउस पर दो गनर रत्नेश प्रजापति और उसका साथी गनर मौजूद थे। दोनों एक साथ रात में खाना खाकर सोए थे। रत्नेश प्रजापति सुबह उठा और फ्रेश हुआ उसके बाद बरामदे में आकर बैठ गया। कुछ देर बाद उठ कर फॉर्म हाउस के पीछे गया और अपनी बंदूक से अपने गले में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही साथी गनर भाग कर गया तो देखा रत्नेश जमीन पर गिरा पड़ा था। उसने तुंरत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया, रत्नेश को 9mm की कार्बाइन लगी है। मनोज सिंह के भाई रिंकू सिंह ने बताया कि सिपाही ने खुद को गोली मार ली है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस गंभीर घटना के पीछे क्या कारण है। पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बता दें कि मनोज सिंह को भाजपा ने मल्हनी में विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा था। जहां पर सपा के लकी यादव ने जीत दर्ज की थी। उससे पहले उनकी पत्नी बरसठी की ब्लॉक प्रमुख थी। मनोज सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव लड़कर किया था। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति, रजत पांडे सुरक्षा में तैनात थे। सुबह लगभग 6 बजे मनोज सिंह के रसोइया अवनीश शुक्ला और रजत पांडे ने सूचना दी कि उनका साथी अपने असलहे की सफाई कर रहा था। तभी गोली चल गई जिससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पुलिस ने जाकर जांच की। घर वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->