BREAKING NEWS: दोस्त ने की दोस्त की चाकू गोदकर हत्या, फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2024-10-27 15:33 GMT
Karnal. करनाल। हरियाणा के करनाल में शनिवार (26 अक्टूबर) रात शराब पीने के दौरान 4 दोस्तों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जुंडला गेट के पास की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान रवि (30) के रूप में हुई है। घायल दीपक ने बताया कि कोट मोहल्ले में हम 4 लोग अपने ही घर पर बैठकर ड्रिंक कर रहे थे। रात करीब डेढ़-पौने 2 बजे हम घर से बाहर कुछ सामान लाने के लिए निकले। इसी दौरान हमारी आपस में बहस हो गई। बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। रजत ने चाकू निकाला और रवि पर हमला कर दिया।


दीपक ने बताया कि मैंने बीच बचाव करने की कोशिश की तो रजत ने मुझ पर भी वार कर दिया। मेरे पेट में थोड़ा था चाकू लगा। रवि गंभीर रूप से घायल हो चुका था। इसके बाद रजत वहां से फरार हो गया। रवि भी वहां से निकल गया, लेकिन 10 कदम दूर जाकर गिर गया और बेसुध हो गया। उसे तुरंत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपक ने बताया कि रवि प्राइवेट जॉब करता था। रवि के परिवार में माता, पिता, उसकी पत्नी और एक बेटी और बेटा हैं। आरोपी रजत का बड़ा भाई विदेश में रहता है। रजत का भी पासपोर्ट बना हुआ है। उसका पासपोर्ट कैंसिल किया जाए, ताकि वह विदेश न भाग सके। जांच अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि 2 युवकों की कहासुनी हुई थी। हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके पेट में चाकू लगा था।
Tags:    

Similar News

-->