BREAKING NEWS: हिमाचल के बिलासपुर कोर्ट के बाहर चली गोलियां, मचा हड़कंप

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2024-06-21 13:54 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर में कोर्ट Court in Bilaspur परिसर में फायरिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का नाम जुड़ रहा है। पुलिस पूछताछ में पंजाब लुधियाना के आरोपी सन्नी गिल ने कबूल किया कि उसने बंबर ठाकुर के बेटे के कहने पर गोली चलाई। वहीं बंबर ठाकुर के बेटे पुरंजन ठाकुर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हिमाचल हाईकोर्ट में बेल के लिए अर्जी लगा दी है। DSP बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक और गिरफ्तारी कर दी है। दूसरे आरोपी का नाम गौरव नड्डा है, जो कि पढ़ाई करता हैं। गौरव पर आरोप है कि उसने फायर करने वाले आरोपी सन्नी गिल को अपने क्वार्टर में शरण दी थी। फायरिंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पिछले कल ही दबोच लिया था। सन्नी गिल लुधियाना में एक दुकान में झाड़ू मारने का काम करता है। बताया जा रहा है कि सन्नी गिल पर पहले भी कई मुकद्दम चल रहे हैं। सन्नी गिल ने बीते वीरवार दोपहर एक बजे के करीब कोर्ट परिसर में दो गोली फायर की। एक गोली गाड़ी के फ्रंट शीशे पर लगी, जबकि दूसरी गोली घुमारवी निवासी सौरभ की पीठ पर लगी। सौरभ अपने दोस्तों के साथ पिछले कल कोर्ट में पेशी के लिए आया था। इस दौरान उस पर सन्नी ने फायर कर दिया। सौरभ को बिलासपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद
AIIMS
बिलासपुर रेफर किया गया।

जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दिन-दहाड़े फायरिंग की इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मची। अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बीती शाम को भारती जनता पार्टी ने रोष रैली निकाली तो आज कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने प्रेस कॉफ्रेंस करके बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, भाजपा उनका राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए लगातार साजिश रच रही है। यह गोलीकांड नशे के लेनदेन को लेकर हुआ है। इसमें उनके बेटों सहित उन्हें फंसाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सौरभ गोलीकांड में घायल हुआ है। सौरभ कांग्रेस के बिलासपुर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और उसके बेटे पर चार महीने पहले हुए हमले का मुख्य आरोपी है। दरअसल, चार महीने पहले बंबर ठाकुर पर सौरभ समेत चार लोगों ने हमला किया था और वह बुरी तरह लहूलुहान हुए। इस घटना के बाद मंडी रेंज के डीआईजी जी शिवा कुमार भी बिलासपुर मुख्यालय पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि देशी कट्टे से गोली चलाई है। हथियार को भी बरामद कर दिया गया है। इस मामले में 307 का मुकद्दमा बनता है। उन्होंने बताया कि अब तक की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का आपराधिक बेक-ग्राउंड रहा है। उस पर पहले ही तीन मुकद्दमे चल रहे हैं। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर में रोष रैली निकाली और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि दिन-दहाडे कोर्ट परिसर में गोली चलना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे कांग्रेस के पूर्व विधायक का नाम आ रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में इस प्रकार की घटनाएं दुखद है। उन्होंने डीजीपी और एसपी बिलासपुर को कानून के तहत कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जो भी गुनहगार है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->