BREAKING: बलेनो और स्विफ्ट डिजायर में हुई जबरदस्त टक्कर, तीन की मौत

बड़ी खबर

Update: 2024-10-21 15:08 GMT
Giridih. गिरिडीह। गिरिडीह में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां गिरिडीह टुंडी धनबाद पथ पर पंडरी के पास बलेनो और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने सामने टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ताराटांड़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों में दो यूपी के देवरिया जिला के रहने वाले हैं।


उनका नाम कैलाश सिंह और सुरेंद्र सिंह है। वहीं तीसरा व्यक्ति बोकारो का राजीव रंजन सिन्हा है। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर धनबाद से गिरिडीह की ओर से आ रही थी। वहीं गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रहे बोलेनो कार से स्विफ्ट डिजायर की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे स्विफ्ट डिजायर में बैठे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बलेनो में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पर सवार सभी लोग धनबाद से गिरिडीह होते हुए देवघर जा रहे थे। घटना में दोनों कार के एक तिहाई परखचे उड़ गए।
Tags:    

Similar News

-->