BREAKING: बुलेट से ड्रग्स की तस्करी, शातिर तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Update: 2025-06-13 12:58 GMT
Ujjain. उज्जैन। उज्जैन के रूनीजा में एक बदमाश को बुलेट से ड्रग्स की तस्करी करते हुए पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी रतलाम से लाकर ड्रग्स को उज्जैन में खपा रहा था। उसके पास से पुलिस ने करीब 6 लाख रुपए की ड्रग्स जब्त की है। एएसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया- सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बुलेट से अवैध मादक पदार्थ (एमडीएमए) लेकर रूनिजा की तरफ किसी को देने के लिए आ रहा है। पुलिस को पता चला कि ड्रग्स बेचने के लिए बड़नगर निवासी नावेद उ‌द्दीन शेख आ रहा है।

एएसपी ने बताया- इस पर भाटपचलाना टीआई सत्येंद्र चौधरी और उनकी टीम ने बुलेट पर जाते समय घेराबंदी कर गुरुवार रात को नावेद को रूनिजा के पास से पकड़ लिया है। तलाशी में उसके पास से 5 लाख 80 हजार रुपए की 58 ग्राम मैडाफिन (एमडी) ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में उसने कबूला कि ड्रग्स रतलाम स्थित जावरा के शादाब उर्फ सद्दा खान से लाया है। इस पर नावेद को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी नावेद उ‌द्दीन से धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मादक पदार्थ एवं अपराध में शामिल बुलेट गाड़ी बिना नंबर प्लेट को जब्त किया है। थाना भाटपचलाना में एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना लिया है। एएसपी खंडेलवाल ने बताया कि नावेद उद्दीन दो साल से ड्रग्स की तस्करी कर रहा है। उस पर पहले विभिन्न धाराओं में तीन केस दर्ज हैं। मामले में ड्रग्स सप्लाई करने वाले शादाब को जल्द ही तलाश कर गिरफ्तार कर लेंगे।
Tags:    

Similar News