Meerut: मेरठ। 10 अगस्त के दिन मेरठ से सटे सरधना के गांव नानू में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या कर डाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस तभी से इस मामले की जांच कर रही थी और हत्याकांड को सुलझाने की कोशिश कर रही थी। घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी के साथ आरोपी हमलावर के अवैध संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। इसीलिए बड़े भाई को रास्ते से हटाने के लिए छोटे भाई ने घटना के दिन मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी हमलावर भाई को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बुधवार को घटा का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्र अधिकारी सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना के दिन यानी 10 अगस्त को आदिल (30) वर्ष पुत्र रशीद को उसके सगे भाई गुफरान (28) वर्ष पुत्र रशीद के द्वारा चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बारे में वादिनी रशीद पुत्र नसरु नि0 ग्राम बदरुद्दीन नगर नानू थाना सरधना मेरठ के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वादिनी के लडके आदिल व गुलफाम के बीच आपसी कहासुनी को लेकर झगडा होने, झगडे मे गुलफाम द्वारा आदिल के सिर पर लोहे की दाब से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घायल को उपचार हेतु फरमान द्वारा सुभारती हास्पिटल में भर्ती कराया गया। हास्पिटल में ईलाज के दौरान आदिल की मृत्यु हो गई। इसके बाद मु0अ0सं0 377/24 धारा 103(1) बीएनएस वनाम गुलफाम पुत्र रसीद नि0 ग्राम बदरुद्दीन नगर नानू थाना सरधना मेरठ पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त एक अदद बुगदा (दाव) आलाकत्ल बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अभियुक्त आदिल की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से टीम गठित करते हुए उसके मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी। आज अभियुक्त ने स्वयं को गिरफ्तार होता देख पुलिस थाने आकर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
Tags: