BREAKING: पंप हाउस में आया 7 फीट लंबा मगरमच्छ

बड़ी खबर

Update: 2024-10-12 17:11 GMT
Kota. कोटा। कोटा शहर के किशोरपुरा गेट के पास स्थित जलदाय विभाग के पंप हाउस में एक मगरमच्छ आ गया। मौके पर मौजूद चौकीदार और लेबर मगरमच्छ देखकर दहशत में आ गए। स्टाफ ने इसकी सूचना फारेस्ट विभाग को दी। सूचना पर फारेस्ट टीम ने बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ को पकड़ा। रेस्क्यू के दौरान दो तीन बार मगरमच्छ ने रस्सी तोड़ी और इधर-उधर भागा। फारेस्टकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताय- किशोरपुरा नहर के पास जलदाय विभाग का ऑफिस है, जहां पानी की टंकी बनी है। पास में ही टापरी बनी है, जहां लेबर रहती है।


रात ढाई बजे के करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ पंप हाउस में घुस गया। सुबह 6 बजे करीब चौकीदार को मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना पर टीम मौके पर गई। वहां जगह कम थी। जैसी ही गले में रस्सी डाली मगरमच्छ छटपटाने लगा। उसने रस्सी तोड़ दी। मगरमच्छ इधर- उधर दौड़ने लगा। मगरमच्छ ने दो-तीन बार गले में बंधी रस्सी को तोड़ दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ काबू में आया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित तरीके से डेम में रिलीज किया। वीरेंद्र ने बताया कि नाले के पास दीवार टूटी हुई थी। सम्भवतया इसी टूटी दीवार से मगरमच्छ पंप हाउस में आया।
Tags:    

Similar News

-->