BREAKING: 14 साल की बच्ची को पटककर मार डाला, दरिंदा गिरफ्तार

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Update: 2025-02-05 14:53 GMT
Kanpur. कानपुर। कानपुर में 14 साल की बच्ची की हत्या का पुलिस ने कर दिया है। गांव के ही एक युवक को अरेस्ट किया गया है। उसने रेप के प्रयास किया था। आरोपी ने बताया, बच्ची उसे पहचान गई थी। उसने घरवालों और पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो उसे जमीन पर पटक दिया। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस आरोपी को मीडिया के सामने लाई। परिजनों ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। 27 जनवरी की शाम लगभग साढ़े 5 बजे महाराजपुर के एक गांव में रहने वाली बच्ची बकरियां चराकर घर लौटी थी। वो अपने साथ 5 बकरियों को ले गई थी। जब घर लौटी तो एक गायब थी।
उसकी मां और बहन पांचवीं बकरी को खोजने निकले। जबकि बच्ची दूसरे रास्ते पर बकरी को खोजने निकल पड़ी। रात तक बकरी घर आ गई, मगर बच्ची नहीं लौटी। उसी दिन रात 11.30 बजे बच्ची के पिता ने महाराजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की की तलाश में पुलिस जुट गई। 30 जनवरी, 2025 को सुबह साढ़े 8 बजे सिखटियापुरवा गांव में लक्स भट्टे के सामने अरहर के खेत में बच्ची का शव बरामद हुआ। DCP ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया, गांव में ही रहने वाले उदयभान (24) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी उदयभान से पूछताछ की। उसने बताया कि 27 जनवरी को उसने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी। उसी नशे में वह किशोरी के घर के सामने बने मंदिर के किनारे गिल्ली डंडा खेलने लगा। उसी दौरान उसने बच्ची को वहां से जाते देखा।
उदयभान बोला कि उसे देखकर मेरे मन में बुरे ख्याल आए। मैंने उसे रोककर पूछा कि वो कहां जा रही है। इसपर बच्ची ने बकरी खो जाने की बात कही। आरोपी ने कहा कि उसे बकरी खोजने के बहाने भट्ठे के सामने अरहर के खेत में ले गया। आरोपी ने पूछताछ में कहा, खेत में ले जाने का बाद उसने किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया तो वो चिल्लाई। उसने चिल्लाकर कहा कि मैं तुम्हें जानती हूं। मैं तुम्हारे बारे में घर वालों को सब बता दूंगी। इसके बाद उदयभान का दिमाग ठनका। उसके मुताबिक उसने सोचा कि अगर इसने बता दिया तो गांव वाले मिलकर उसे पुलिस को सौंप देंगे। इसी डर में आकर उसने पहले किशोरी को उठाकर पटक दिया। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद उदयभान लगातार पीड़ित परिवार के सम्पर्क में रहा और पुलिस जब पहुंची तो वो घरवालों के साथ खड़ा दिखाई दिया। इंस्पेक्टर महाराजपुर के मुताबिक सबसे पहला शक तब हुआ, जब पीड़ित से ज्यादा उदयभान घटना की जानकारी देने में लगा और वो ज्यादातर चीजों को ब्रीफ करने लगा। दूसरा पुलिस ने जब उदयभान से पूछताछ की तो उसने कहा कि वो बच्ची के घर के पास नहीं था। जबकि पता चला कि वहीं खेल रहा था। फिर आरोपी ने कहा कि वो खेल रहा था, मगर फिर घर पर
मोबाइल
लेने चला गया था। पुलिस ने उसके साथ खेलने वाले लड़कों से पूछताछ की तो पता चला कि वो लोग चले गए थे। केवल आरोपी मौके पर था। इसके अलावा पुलिस ने को एक ऐसा चश्मदीद गवाह मिला, जिसने किशोरी को उदयभान के साथ जाते देखा था। एक झूठ उदयभान ने और बोला और पकड़ा गया। उसने पुलिस से कहा कि वो घर मोबाइल लेने चला गया था। जबकि सीडीआर रिपोर्ट के जरिए पता चला कि मोबाइल उसी के साथ था। इस तरह से आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।
Tags:    

Similar News

-->