BREAKING: 11 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Update: 2024-08-19 19:05 GMT
Faridabad. फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जुआ खेलने वाले 11 आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मौके पर 1.28 लाख की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नीरज कुमार, भारत उर्फ कल्लू, राजीव सिंह उर्फ डॉक्टर, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज उर्फ़ मन्नू, संजय, राजकुमार, ओमपाल, गौरव और आकाश का नाम शामिल है।



आरोपी ओमपाल और अनिल कुमार तावडू के रहने वाले हैं। अन्य सभी आरोपी बल्लभगढ़ और एनआईटी एरिया के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी राजीव सिंह उर्फ डॉक्टर पर पूर्व में सट्टा खिलाने का काम करता था। जिस पर पूर्व में भी सट्टा खाई के मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी मुख्य आरोपी के जानकार हैं। अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से साई मंदिर के पास मयूर होटल से रेड कर 11 आरोपियों को मौके से काबू किया है। आरोपियों से मौके पर 1320 टोकन, सफेद तीन गड्डी ताश, एक कैलकुलेटर, दो छोटी बुक और 1,28,450 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना खेड़ी पुल में जुआ खेलने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की गई।
Tags:    

Similar News

-->