ब्राह्मण समाज ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को दिया आशीर्वाद

Update: 2023-08-22 13:59 GMT
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा पुरषोत्तम मास श्रावण के सोमवार की रात्रि को श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आरती व पूजा का आयोजन किया गया। श्री कालेश्वर महादेव की इस विशेष आरती में हरियाणा के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली तथा संजय कौशल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में आरती में भाग लिया। मंदिर परिसर में पहुंचने पर सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा व सभा के सदस्यों ने अतिथियों का फूल माला व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के बीच अशोक अरोड़ा को आशीर्वाद दिया। आरती के पश्चात सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि अशोक अरोड़ा तथा विशिष्ट अतिथि सुभाष पाली व संजय कौशल को अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। अरोड़ा ने परिसर में स्थित शिरडी सार्इं मंदिर में भी पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रधान डा.विजय शर्मा ने अशोक अरोड़ा को अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सर्वे भवंतु सुखिन: की कामना के साथ कालेश्वर महादेव की आरती की और पूजा अर्चना की। दोनो विशिष्ट अतिथियों सुभाष पाली व संजय कौशल ने भी इस विशेष आरती में भाग लिया। कालेश्वर महिला मंड़ल की ओर से संकीर्तन किया गया और भारी संख्या में सभा के सदस्यों व महिला मंडल ने कालेश्वर महादेव की आरती में भाग लिया। अशोक अरोड़ा ने श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा का धन्यवाद करते हुए ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। उन्होने कहा कि श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा नगर की सबसे प्राचीन धार्मिक संस्था है जोकि चार धर्मशालाओं तथा एक दर्जन से अधिक प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिरों का प्रबंधन सुचारू रूप से संभाल रही है। उन्होने कहा कि कुरुक्षेत्र का ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढचढ की भाग लेता है।
Tags:    

Similar News