Boyfriend ने Girlfriend को मारी गोली, फिर कर ली ख़ुदकुशी

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2024-06-10 15:44 GMT
Saharanpur. सहारनपुर। सहारनपुर में युवक ने लड़की के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लड़की की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला सोमवार सुबह का नागल थाना के ताजपुर गांव का है। देवबंद के भायला गांव का राजन ताजपुर की रहने वाली लड़की से प्यार करता था। दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए, लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। जिससे गुस्साए युवक ने ताजपुर गांव पहुंचकर उसके चेहरे पर गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजन को पकड़ने की कोशिश की तो वह जंगल की तरफ भागा। गन्ने के खेत में उसने अपनी चेस्ट पर तमंचा रखकर ट्रिगर दबा दिया। उसकी जमीन पर गिरकर मौत हो गई। गांव वाले जब वहां पहुंचे तो राजन का शव गन्ने के खेत में औंधे मुंह पड़ा था। कनपटी पर गोली लगने का निशान था। पास में एक तमंचा पड़ा था। उसकी जेब में भी एक तमंचा और कारतूस था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को कब्जे में लिया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। युवक के सुसाइड वाली जगह से पुलिस ने 2 तमंचा और 7-8 कारतूस बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों में शादी की बात भी चल रही थी। लेकिन, तभी राजन और युवती में किसी बात को लेकर अनबन हुई। इसके बाद राजन ने इस घटना को अंजाम दिया है। राजन अपनी बुआ के घर आया-जाया करता था। उसको बुआ के गांव की लड़की से प्यार हो गया। लड़की कॉलेज जाती तो उसी टाइमिंग पर राजन भी घर से 10 किमी दूर लड़की से मिलने आ जाता।
Tags:    

Similar News

-->