बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, शादीशुदा महिला ने मेडिकल स्टोर पर किया कुछ ऐसा...मचा हड़कंप

हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

Update: 2024-06-30 11:24 GMT

सांकेतिक तस्वीर

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ब्वायफ्रेंड की धोखेबाजी से डिप्रेशन में आई शादीशुदा महिला ने मेडिकल स्टोर पर ही नींद की 30 गोलियां खा लीं। गोलियां खाते ही महिला के कदम लड़खड़ाने लगे। महिला को लड़खड़ाता देखकर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की जिंदगी की सच्चाई जब लोगों को पता चली तो सभी दंग रह गए। महिला ने ब्वायफ्रेंड पर कई गंभीर आरोप
लगाए हैं।
मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन की रहने वाली महिला की पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद एक बच्चा हुआ। इसके बाद पति से उसका विवाद होने लगा। कुछ दिन साथ रहने के बाद दोनों अलग रहने लगे। महिला ने इसके बाद फार्मासिस्ट कोर्स के लिए एडमिशन लिया। पढ़ाई पूरी होने के बाद महिला गोरखपुर आ गई और बीआरडी मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप किया। महिला का कहना है कि पढ़ाई के दौरान महिला किराए पर मकान लेकर रहने लगी। इसी बीच एक युवक उसकी जिंदगी में आ गया। महिला की उसके साथ दोस्ती हो गई और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने महिला को सुनहरे ख्वाब दिखाकर उसे और उसके बच्चे को अपनाने का भरोसा दिलाया। शादी का वादा भी किया।
युवक की बातों में आकर वह इमोशनल हो गई और दोनों काफी नजदीक आ गए। दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने। युवक का प्यार देखकर महिला पति से अब तलाक लेने के लिए तैयारी करने लगी। महिला ने बताया कि युवक अक्सर उसके पास आता था और रात में उसी के साथ रुकता था। दोनों बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि युवक उसके साथ धोखाधड़ी कर रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक कुछ दिन के बाद उससे दूरी बनाने लगा। युवक ने उसका नम्बर तक ब्लॉक कर दिया। आरोपित युवक द्वारा धोखा दिए जाने से नाराज होकर युवक को मिलने के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं नहीं आया।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी जिंदगी में आए युवक ने जब उससे दूरी बनानी शुरू कर दी तो वह डिप्रेशन में आ गई। शनिवार की शाम वह राप्तीनगर के एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची और अल्प्राजोलम की 30 गोलियां खरीदकर एक साथ निगल ली। गोलियां खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। सड़क पर चलते समय उसके कदम लड़खड़ाने लगे। हालत बिगड़ती देख आसपास के लोगों ने शाहपुर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद विवाहिता को पुलिस की मदद से बीआरडी मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Tags:    

Similar News

-->