जनता से रिश्ता वेबडेस्क।तस्वीर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा कि 'माननीय रक्षा मंत्री से मिलकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने मेरी अपकमिंग फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया की कुछ क्लिप देखी हैं। यह फिल्म 50 साल पहले पाकिस्तान द्वारा भुज एयरबेस में हुए हमले पर आधारित है। मैं इस कहानी को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। जय हिन्द। द

फिल्म की अगर बात करें तो भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही और शरद केलकर की अहम भूमिका है। अजय की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें है। 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अजय भारतीय वायु सेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं, जो उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। 1971 में पाकिस्तान ने ऑपरेशन चंगेज़ ख़ान लॉन्च किया था।


Tags: