पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, फैली सनसनी

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-07-30 14:00 GMT
नेपानगर। बीते दो दिन से लापता संयज नगर निवासी शंकर धोलपुरे का शव रविवार सुबह मांडवा मार्ग के एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर नेपानगर पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। मृतक शंकर नगर पालिका में बीते माह तक दैनिक वेतन पर सफाई कर्मी के रूप में काम कर रहा था। दूसरे कर्मचारियों के साथ उसे भी नगर पालिका प्रशासन ने नियम खिलाफ भर्ती के कारण हटा दिया था। थाना प्रभारी बीके गोयल ने बताया कि शंकर की पत्नी रीना धोलपुरे ने शनिवार को थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी।
वह शुक्रवार दोपहर से घर नहीं लौटा है। रविवार सुबह शंकर के भतीजा नितिन धोलपुरे को मांडवा रो़ड पर शंकर का शव गमझे से पेड़ पर लटका दिखाई दिया। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। शंकर के भाई कैलाश का आरोप है कि शंकर वर्ष 2018 से कलेक्टर दर पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। नगर पालिका ने अन्य कर्मचारियों के साथ उसकी सेवा भी समाप्त कर दी थी। उसके बाद से वह सदमे में था। इसी के चलते उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक का शव मिलने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। कानूनी तौर पर जो भी तथ्य मिलेंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवार शोकाकुल है, इसलिए बयान नहीं हो पाए हैं।
बीके गोयल, थाना प्रभारी, नेपानगर।
Tags:    

Similar News

-->