कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार के तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में उनके आवास से सटे टीएमसी कार्यालय के अंदर फंदे से लटका मिला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है. आशीष बनर्जी को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है.
पुलिस ने बताया कि आशीष बनर्जी का शव रामपुरहाट स्थित उनके आवास के बिल्कुल पास बने टीएमसी कार्यालय में फंदे से लटका मिला है. सूचना के बाद घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को तुरंत पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस की टीमें मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच में जुट गई हैं.
आशीष बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के एक प्रमुख चेहरों में से एक थे. वह पश्चिम बंगाल के बिरभूम जिले की रामपुरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे. उन्होंने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में कुल पांच बार इस सीट से जीत हासिल की थी. 2026 के विधानसभा चुनाव में वो हार गए थे. वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और कृषि मंत्री भी रह चुके थे.
Tags: