राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के ब्लॉक स्तरीय का समापन

बड़ी खबर

Update: 2023-08-23 09:55 GMT
सिरोही। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का ब्लॉक स्तरीय आयोजन मंगलवार को संपन्न हुआ। रेवदर ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे खेलों में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। ब्लॉक खेल प्रभारी अर्जुन सिंह देवड़ा व युवराज सिंह ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का ब्लॉक स्तरीय आयोजन 17 से 22 अगस्त तक रेवदर ब्लॉक के 7 स्थानों पर हुआ। पूर्व परिणामों के अनुसार पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में उडवारिया की टीमें , रेवदर रस्साकशी में रेवदर महिला टीम, पामेरा शूटिंग बॉल में पामेरा टीम, अनादरा वॉलीबॉल में सोरडा पुरुष टीम तथा उडवारिया की महिला टीम ने जीत हासिल की। वहीं सिरोदी टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरुष वर्ग में सिरोदी और महिला वर्ग में दबाणी की टीम ने मैच जीता।
आज समापन के अवसर पर दत्ताणी में महिला खो-खो में दबाणी और धवली के बीच फाइनल खेला गया। जिसमें दबानी ने जीत हासिल की. मंडार में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में भैरूगढ़ व सोरड़ा के बीच फाइनल खेला गया। जिसमें सोरड़ा की टीम विजयी रही। वहीं महिला वर्ग में मरोल और मंदार के बीच हुए फाइनल मैच में मरोल की टीम ने जीत हासिल की। ब्लॉक स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता का समापन समारोह राजेश्वर विद्या मंदिर मंडार में उपखंड अधिकारी दुदाराम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूनम सिंह सोलंकी, विकास अधिकारी आवड़दान चारण, सरपंच परबत सिंह देवड़ा, प्रधानाचार्य भेराराम चौधरी के आतिथ्य में आयोजित किया गया, जिसमें विजेता रहे। एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीमें अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
Tags:    

Similar News